livetv
Homeअन्यसंजय दत्त और राजपाल यादव होंगे ‘सनातन जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा! धीरेंद्र...

संजय दत्त और राजपाल यादव होंगे ‘सनातन जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा! धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का दिल्ली से हुआ आगाज़, ब्रज में होगा भव्य स्वागत

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन जोड़ो पदयात्रा’ का शुभारंभ दिल्ली से हो चुका है। यात्रा के ब्रज प्रवेश के साथ ही यहां संतों और श्रद्धालुओं का विशाल जमावड़ा देखने को मिलेगा।

यात्रा के अंतिम दिन 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव के साथ बांके बिहारी लाल के दर्शन करेंगे। इस दौरान अयोध्या, दिल्ली, चित्रकूट और ब्रज क्षेत्र के कई प्रमुख संत भी उनके साथ रहेंगे।

वृंदावन के एक प्रमुख संत ने बताया कि “सनातन जोड़ो यात्रा से ऐसी अलख जलेगी जिसे कोई बुझा नहीं सकेगा। धीरेंद्र शास्त्री के यह प्रयास समाज को एकजुट करने में मील का पत्थर साबित होंगे। ब्रज के संत हमेशा उनके साथ खड़े हैं और इस बार उनका स्वागत ऐतिहासिक होगा, जिसे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।”

बताया जा रहा है कि ब्रज में यात्रा के दौरान संतों के अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं, योगगुरु बाबा रामदेव के शामिल होने की भी संभावना है, हालांकि उनके आने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।