अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 21 अप्रैल को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे तीन दिन जयपुर में रहेंगे और 23 अप्रैल को जयपुर से आगरा ताजमहल देखने जाएंगे। अमेरिकी वाइस प्रेसीडेंट भारतीय मूल की अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी के साथ आमेर महल और जंतर-मंतर जैसी हेरिटेज साइट देखने भी जाएंगे।इससे पहले 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी जयपुर आए थे। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन भी अपने कार्यकाल के दौरान जयपुर दौरे पर आ चुके हैं।जेडी वेंस के दौरे के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। आमेर फोर्ट में एजेंसियों ने सुरक्षा की तैयारियां देखी। व्हाइट हाउस ने वेंस के जयपुर दौरे की दो दिन पहले पुष्टि की थी।सूत्रों के अनुसार, वेंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर आ सकते हैं। जेडी वेंस की विजिट को लेकर अमेरिकी सेना के भी बड़े विमान यहां पहुंचे थे।वेंस की यात्रा को लेकर जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है.तैयारियों को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय देखने को मिल रही है .आपको बता दे अमेरिकी सैन्य विमान विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ पहले ही जयपुर पहुंच चुके है .साथ ही प्रशासन ने 22 अप्रैल शाम 5 बजे से 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद करने का फैसला लिया है.साथ ही हाथी की सवारी भी अस्थाई रुप से बंद कर दी गई है

