livetv
Homeअन्यकेंद्र से राजस्थान को मिल गया है ये बड़ा तोहफा !

केंद्र से राजस्थान को मिल गया है ये बड़ा तोहफा !

राजस्थान को केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सौगात मिली है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1.42 लाख करोड़ रुपये के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर बजट का सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान को आवंटित किया गया है। इस राशि से प्रदेश में 28 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इतने निवेश के बाद राजस्थान की सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान इस वर्ष कम से कम 2,829 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की योजना के साथ देश के शीर्ष निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल है। राज्य सरकार ने भी 87,438 करोड़ रुपये सड़क विकास में निवेश करने का निर्णय लिया है। इससे साफ है कि सड़क प्रदेश के बुनियादी ढांचे पर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का विशेष फोकस है। बताते चलें कि सड़कें किसी भी राज्य की आर्थिक धमनियों के समान होती हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के इस संयुक्त प्रयास से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों तक तेज़ और सुगम संपर्क स्थापित होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र को विशेष बढ़ावा मिलेगा।वही देखा जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा खुद प्रदेश की प्रगति के लिए केंद्र के तमाम मंत्रियों से लगातार मीटिंग कर रहे है .और प्रदेश में जहां भी विकास के प्रोजेक्ट्स की जरुरत है वहां पर केंद्र से मिलकर उनकी दिशा तैयार कर रहे है.ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से राजस्थान को ये बड़ी सौगात मिली है.