livetv
Homeक्राइमगैंगस्टर बिश्नोई और गोदारा गैंग की अब खैर नहीं ! अब बचना...

गैंगस्टर बिश्नोई और गोदारा गैंग की अब खैर नहीं ! अब बचना मुश्किल है!

लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा गैंग के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने ऐसी रणनीति बनाई है.जिससे इन गैंग्स में खलबली मच हुई है.चाहे इंडिया हो या फिर दुबई दोनों गैंग्स पर शिकंजा अब कसता ही जा रहा है.लगातार टास्क फोर्स गैंग्स के गुर्गा को दबोच रही है.वही इस बीच टास्क फोर्स ने जिन गर्गों को धर दबोचा है उनके कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे है..आपको बता दे बीते दिनों टास्क फोर्स ने गैंग के मास्टरमाइंड इलियास को सीकर से दबोचा था। उसके बाद पुलिस रिमांड में इलियास ने कई महत्वपूर्ण इनपुट दिए। बताया जा रहा है कि गैंग से जुड़े हुए कई और सदस्यों के भी नाम सामने आए हैं। इसके अलावा इलियास ने रंगदारी मांगने और व्यापारियों धमकाने के मामले में भी टास्क फोर्स को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। बताया जा रहा है कि इलियास ने भारत और दुबई में भी गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा किया है। इधर, कोर्ट ने इलियास को एक बार फिर 21 अप्रैल तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया है। इसमें पुलिस को और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने का अनुमान है। ता दें कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गोदारा गैंग के मास्टरमाइंड आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से बीते दिनों गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी इलियास ने दुबई में वीरेंद्र चारण को इसकी सूचना दी। इसके बाद ही वीरेंद्र चारण दुबई से फरार हो गया। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि वीरेंद्र दुबई से फरार होने के बाद किधर गया है? इधर, एजीटीएफ वीरेंद्र चारण की तलाश कर रही है। इसके अलावा दुबई में छिपे हुए गैंग के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। बीते दिनों एजीटीएफ ने दुबई से आदित्य जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी इलियास भी दुबई छोड़कर सीकर आ गया। इस बीच पुलिस को उसके सीकर में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर एजीटीएफ ने 10 अप्रैल को इलियास को दबोच लिया, जहां पुलिस को उससे कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। इधर, संभावना है कि इलियास से 21 अप्रैल तक एजीटीएफ को और महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है।