बीजेपी का एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत बीजेपी मुख्यालय में “डिजिटल समर्थन” लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के अगुवाई में कमेटी बनी है.इस दौरान राठौड ने कहा कि देश में पहले भी एक साथ चुनाव होते थे.लेकिन एक समय ऐसा आया जब ये परिपाटी टूट गई.लेकिन इंदिरा गांधी के समय ऐसा हुआ है.साथ ही अयोध्या में ढांचे के ध्वस्त होने के बाद भी राज्य सरकार बर्खास्त की गई.और ये सब चलने लगा.और अलग अलग चुनाव होने लगे.लेकिन इससे जनता की कमाई का दुरुपयोग हुआ.साथ ही उन्होने कहा कि बीजेपी का ये कार्यक्रम नहीं है .नागरिक की भावना के अनुरुप ही बीजेपी सोचती है और हम जनभावना के साथ है . राठौड़ ने नागरिकों, मीडिया, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और लोकतांत्रिक संस्थाओं से अपील की कि वे इस पहल के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, जनसमर्थन जुटाएं और इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।अंत में उन्होंने कहा कि ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘‘ देश को स्थिरता, सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में आगे ले जाने का एक सुनहरा अवसर है, जिसे हम सभी को मिलकर साकार करना चाहिए।इस अवसर पर ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘‘ अभियान के प्रदेश संयोजक सुनील भार्गव ने इस अभियान की प्रस्तावना रखते हुए स्पष्ट किया कि यह पहल राष्ट्र की स्थिरता, संसाधनों की बचत और नीति-निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसके डिजिटल संस्करण के माध्यम से आम जनता क्यूआर कोड स्कैन कर अपना समर्थन दर्ज कर सकती है, जिससे व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित होगी। यह अभियान देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

