livetv
Homeअन्यजयपुर के रहने वाले सीए की पहलगाम आतंकवादी हमले में मौत !

जयपुर के रहने वाले सीए की पहलगाम आतंकवादी हमले में मौत !

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जयपुर का युवक भी मारा गया। आज रात तक उसका शव जयपुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह नौ बजे किया जाएगा।मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी के रहने वाले नीरज उधवानी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। कश्मीर से पत्नी आयुषी ने जेठ को फोन कर कहा था- नीरज को गोली लग गई है।नीरज UAE में सीए थे। वहां से किसी की शादी अटेंड करने पत्नी के साथ शिमला गए थे। वहीं से दो-तीन दिनों का समय लेकर कश्मीर घूमने चले गए थे। फरवरी 2023 में पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में आयुषी से नीरज की शादी हुई थी। आपको बता दे मंगलवार दोपहर पहलगाम के बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में जयपुर ,UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।