पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला बोला है.राजस्थान में कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है. अशोक गहलोत ने सीकर और बीकानेर की घटनाओं को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले NSUI जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को गिरफ्तार कर उनके साथ गंभीर प्रकृति के अपराधियों जैसा व्यवहार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है.इसी प्रकार, बीकानेर में 6 लोगों की मृत्यु पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे पीसीसी सचिव रामनिवास कूकना के घर एक IPS के नेतृत्व में पुलिस दल गया. वहां कुछ न मिलने पर उनके खेत से पुलिस ने ट्रांसफार्मर उतार लिया. उनके पारिवारिक डेयरी को सील कर दिया. यह दिखाता है राजस्थान की पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में आकर कानून से बाहर जाकर कार्रवाई कर रही है.साथ ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जमकर भजनलाल सरकार पर तंज भी कसा.साथ ही कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं पर बदले की भावना के साथ कार्रवाई कर रही है .जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी

