बीजेपी लगातार हिंदूओं की आवाज उठाने और उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाती रहती है .लेकिन जब उसी की सरकार में जब हिंदू पलायन को मजबूर हो जाए तो..ये सवाल भी उठता है कि क्या बीजेपी खुद की सरकार में भी हिंदूओं की रक्षा नहीं कर पा रही .जी हां बंगाल के बाद अब दिल्ली में हिंदू पलायन के मूड में है और ये पलायन की वजह बनी एक हिंदू युवक की हत्या…दरअसल एक युवक की हत्या के बाद दिल्ली में पलायन के पोस्टर लगने लगे है और सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या अब दिल्ली में भी हिंदू सुरक्षित नही है .मामला दिल्ली के सीलमपुर इलाके का है.जहां गुरुवार शाम करीब 8 बजे 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव है। परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर चक्काजाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मुस्लिम लड़कों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है।उधर, सीलमपुर में रहने वाले परिवारों ने घरों के बाहर हिंदू पलायन के पोस्टर लगाए हैं। PM मोदी और CM योगी से मदद की गुहार लगाई है। इन पोस्टर्स पर लिखा है, ‘हिंदू पलायन कर रहा है, योगी जी मदद करो। यह मकान बिकाऊ है, हिंदू खतरे में है।’आपको बता दे ये वही सीलमपुर इलाका है जहां फरवरी 2020 में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी.और आंकडों के अनुसार यहा हिंसा में 53 लोगों की मौत हो गई थी.इनमें 40 मुसलमान और 13 हिंदू थे.साथ ही इसके अलावा सैंकडो लोग घायल भी हुए थे.साथ ही इस हिंसा में 2 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था.वही एक बार फिर से वही सीलमपुर हिंदूओं के पलायन का मुद्दा गर्माने लगा है और हिंदू युवक की हत्या के बाद अब आक्रोश देखने को मिल रहा है .ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली में हिंदूत्ववादी बीजेपी सरकार है लेकिन फिर भी हिंदूओं की सुरक्षा नही हो पा रही है ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली में हालात 2020 के सांप्रदायिक दंगों से जैसे होने वाले है.

