livetv
Homeट्रेंडिंगबुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज , जानिए सरकारी फायदे

बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज , जानिए सरकारी फायदे

बढ़ती उम्र में चुनौतियां भी बड़ी रूप में आती है , उसमे में से सबसे बड़ी चुनौती है इलाज पर होने वाला लाखों रुपए का खर्च | इस उम्र में आमतौर पर आय के साधन भी कम हो जाते है , जिससे महंगा इलाज कराना मुश्किल हो जाता है | ऐसे में चिंता की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार वरिष्ट नागरिको के लिए कुछ स्वास्थय योजना चलाते है | इन योजनाओं के ज़रिये बुजुर्ग सरकरी या चुने गए अस्पतालों में कम खर्च और फ्री में इलाज करवा सकते है | बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज , जानिए सरकारी फायदे  इन योजनाओ में आपको ये जानकारी मिलेगी – स्वस्थ से जुड़ी कौन – कौन सी सरकरी योजनाए उपलब्ध है ? कितनी राशि तक का इलाज इसमें मिल सकता है ? कौन – कौन सी बीमारिया इसमें कवर हो सकती है ? आईये जानते है कुछ ऐसी सरकारी योजनो के बारे में जानते है –

बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज , जानिए सरकारी फायदे

केंद्र सरकार स्वस्थ योजना :

इस योजना में केंद्रीय सेवाओं से रिटायर कर्मचारी और अधिकारी फ्री इलाज करवा सकते हैं | अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले और डिस्चार्ज के 60 दिन बाद तक के सारे इलाज इस योजना में शामिल होते हैं | इस स्कीम में अस्पतालों में कैशलेस की सुविधा भी शामिल है , इस योजना के तहत केंद्रीय पेंशनर्स को विशेष महत्व दिया जाता है | पेंशनर्स व्यक्ति के अलावा जो भी व्यक्ति उन पर अधीन है उनका इलाज भी सीजीएचएस के तहत कराया जा सकता है |

स्वस्थ देखभाल कार्येक्रम :

इस योजना मे डिमेंशिया , गठिया और मधुमेह जैसी आयु – संबंधी बिमारियों का इलाज करवा सकते हैं | लंबी देखभाल के लिए वृद्धावस्ता क्लिनिक और पुनवार्स केंद्र की भी सुविधा दी जाती हैं | 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है , शहरी क्षेत्र के ज़रूरतमंद बुजुर्ग इसका लाभ ले सकते है लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गो को ज़्यादा महत्व दिया जाता है | सरकारी अस्पतालों में मुफ्त या कम कीमत में इलाज की सुविधा दी जाती है |

आयुष्मान वय वंदना योजना

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनता है | हार्ट अटैक , स्ट्रोक जैसी गंभीर बिमारियों का इस योजना में इलाज किया जाता है | 70 वर्ष से ज़्यादा उम्र के बुजुर्ग इस योजना में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सरकरी या चुने गए अस्पतालों में करवा सकते है |

 

हालही में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिक विशेषाधिकार स्कीम लांच की है जिसमे वरिष्ठ और वरिष्ठम नागरिको को एफडी पर ज़्यादा ब्याज दर पर मिलती है और खास बजट खाता खुलवाने पर अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती है | ये खाता 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिको के लिए है और उन लोगो के लिए जो अपनी जमा राशि पर बेहतर ब्याज चाहते है | सेवानिर्मित लोग इसे पेंशन खाते के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है |

यह भी पढ़े – अल्ज़ाइमर का खतरा: जागरूक रहें, सुरक्षित रहें