युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर आज फैसला
फैमिली कोर्ट आज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर फैसला सुनाएगा। मुंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर सुनवाई करते हुए 20 मार्च तक निर्णय देने के निर्देश दिए थे।
जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से IPL में व्यस्त रहेंगे, इसलिए जल्द फैसला जरूरी है। बार एंड बेंच के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड माफ कर दिया है, क्योंकि दोनों ढाई साल से अलग रह रहे हैं और 4.75 करोड़ के सेटलमेंट पर सहमति बन चुकी है।
हालांकि, अब तक चहल और धनश्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

