सपा सांसद रामजीलाल के बयान ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया,जिसका असर पूरे देश में देखने को मिला .उनके बयान के बाद राजपूत समाज और करणी सेना उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया.और जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया .लेकिन अब एक बार फिर से क्षत्रिय करणी सेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है .दरअसल करनी सेना प्रमुख राज शेखावत ने एक बयान दिया और जिसमें अखिलेश यादव को गोली मारने की बात पर भी सफाई दी है और सनातन को लेकर भी बड़ी बात कही है.राज शेखावत ने कहा है कि जो भी इस राष्ट्र या सनातन धर्म के खिलाफ बोलेगा, करनी सेना अब उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी. उन्होंने आगरा में हुए विवाद और रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए.जब उनसे अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने हड्डी तोड़ कुटाई की धमकी है, हमने कभी नहीं कहा कि जान से मार देंगे. लेकिन, जो हमारे पूर्वजों का अपमान करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा. संविधान का डर जिन्हें नहीं है, उनके लिए कोई तो व्यवस्था करनी होगी.शेखावत ने कहा, “जब एक जनप्रतिनिधि संसद जैसी सर्वोच्च संस्था में उस महापुरुष के लिए अपशब्द कहता है, जिसने हजारों घावों के बावजूद युद्ध भूमि में पराक्रम दिखाया, तब चुप रहना भी अपराध है और जब ऐसी टिप्पणी करने वालों को बार-बार माफ किया जाता है, तो उन्हें आदत हो जाती है. अब वक्त आ गया है कि हम ऐसा उदाहरण पेश करें, जिससे भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करें.”जब उनसे पूछा गया कि क्या यह तरीका संविधान के खिलाफ नहीं है, तो शेखावत ने जवाब दिया, “संविधान अपना काम करे, हम अपना. हमारे लिए देश, सनातन, और महापुरुषों का सम्मान सर्वोपरि है. अगर उस पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे और उस व्यक्ति को उसके घर में घुसकर भी जवाब देने से नहीं कतराएंगे.”

