समाजवादी पार्टी से सांसद रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर से बयान देकर करणी सेना को ललकारा है .इस बार उन्होने करणी सेना को भारत-चीन बॉर्डर पर भेजने की बात कह दी.दरअसल आगरा के सपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी.इसी बीच सांसद रामजीलाल सुमन ये बयान दिया .जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है .दरअसल रामजीलाल सुमन इस वीडियो में करणी सेना को कहते दिख रहे है कि पुराने मुद्दे मत उठाओ.अगर तुम कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है, तो हमें कहना होगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है।’ उन्होंने पूछा कि अगर मुसलमानों में बाबर का डीएनए है, तो तुममें किसका डीएनए है? सुमन ने करणी सेना को भी चुनौती दी और कहा कि उन्हें चीन से देश को बचाना चाहिए, जिसने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनसे ज्यादा नकली कोई नहीं है।गौरतलब है कि करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और राज्य के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह पूरा विवाद राणा सांगा को लेकर दिए गए एक बयान के बाद शुरू हुआ। लोकसभा में सुमन ने कहा था कि राणा सांगा ने बाबर को भारत आने का निमंत्रण दिया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम तो गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। ये अब हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना तो करते हैं लेकिन राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते हैं?’उन्होंने क्षत्रियों के धर्म की बात करते हुए कहा कि क्षत्रियों का धर्म तो मदद करना है। उन्होंने भरतपुर के राजा सूरजमल का उदाहरण दिया, जिन्होंने अंग्रेजों के सिर काटे थे, किसी गरीब का नहीं। वही इस बीच के अब कई मायने निकाले जा रहे है और ऐसा लग रहा है कि करणी सेना और सांसद के बीच अब टकराव और बढेगा..जो आने वाले समय में देखने को मिल सकता है.

