livetv
Homeअन्यसीएम भजनलाल और मदन राठौड़ ने की पहलगाम हमले की निंदा !

सीएम भजनलाल और मदन राठौड़ ने की पहलगाम हमले की निंदा !

सीएम भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आतंकी हमले में मृत लोगों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति है और इस घृणित हमले में शामिल कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों से बच नहीं पाएगा।वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकी घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सुरक्षा एजेंसियां कार्य कर रही है और आतंकवादियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पूर्व आतंकी घटना को अंजाम देकर कश्मीर का सुखचैन छीनने का प्रयास किया गया है। आतंकवादी दहशतगर्दी का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे है लेकिन केंद्र सरकार उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।