livetv
Homeअन्यसीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगातें !

सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगातें !

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगातें दीं। बुधवार को आरपीए जयपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को ‘समाज के असली नायक’ बताते हुए वर्दी और मैस भत्ते में वृद्धि की घोषणा की। साथ ही पुलिसकर्मियों को अब सेमी डीलक्स बसों में भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, वचन और जीवन का अर्थ है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस, सेवा भावना और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हर आपदा और संकट में सबसे पहले पुलिसकर्मी ही जनता की सुरक्षा में खड़े नजर आते हैं। साथ ही राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों के लिए पांच बड़ी घोषणाएं की.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांस्टेबल से एएसआई स्तर के पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता 7 हजार से बढाकर 8 हजार रुपए कर दिया है.वही पुलिस इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारियों का मेस भत्ता 2400 से बढ़ाकर 2700 रुपये किया गया।साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए रोडवेज की एक्सप्रेस बसों के साथ-साथ सेमी डीलक्स बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा की।इसके अलावा पुलिस मॉर्डनाइजेशन एंड रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 200 करोड़ रुपये का ‘पुलिस मॉडर्नाइजेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ गठित किया जाएगा।साथ ही पुलिस विभाग एवं कारागार विभाग में कार्यरत लांगुरिया के मानदेय में 10% की वृद्धि का ऐलान किया गया है।