livetv
Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस को मजबूत करने के लिए अब खड़गे संभालेंगे मोर्चा !

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अब खड़गे संभालेंगे मोर्चा !

देश में कांग्रेस की स्थिति कई राज्यों में अच्छी नहीं है.कई राज्यों में तो कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है .ऐसे में कांग्रेस को अपने अस्तित्व बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है.वही हाल ही में हुई कुछ बैठकों के बाद कांग्रेस फिर से एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है.और तमाम प्रदेशों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है .कांग्रेस ने इस साल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की मुहिम चलाई है। इस कड़ी में जहां पार्टी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर जिलास्तर पर नेतृत्व को सशक्त कर रही है, वहीं अगले चरण में मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का काम शुरू करेगी। इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देशभर का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस कवायद में खरगे हर राज्य में जाकर वहां प्रदेश इकाई के साथ-साथ जिला इकाइयों से मुलाकात करेंगे, उन्हें संबोधित कर अगले चरण में मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए काम करने का रोडमैप देंगे। जानकारी के मुताबिक, इस कवायद की शुरुआत राजस्थान से हो रही है। जहां राज्य की राजधानी जयपुर में महीने के आखिर में खरगे का दौरा होना है। बताया जा रहा है कि हर महीने एक से दो राज्यों का दौरा हो सकता है। इस दौरान वह जिलाध्यक्षों से मुलाकात के साथ, वहां की प्रदेश राजनीतिक मामलों की कमिटि से भी चर्चा करेंगे, जहां देखा जाएगा कि राष्ट्रीय स्तर के अलावा प्रदेश स्तर व स्थानीय स्तर पर कौन से मुद्दे अहम हैं। उन पर पार्टी की क्या लाइन रहेगी। इनके अलावा हर राज्य में एक पब्लिक मीटिंग होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले खरगे हाल ही में बिहार के दो दिन के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने बिहार चुनाव के मद्देनजर संगठन और कार्यक्रम किए। बताया जाता है कि अपने इस दौरे में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जिला इकाइयों को बताएगा कि कैसे जमीन पर मंडल से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी को खड़ा करना है।