नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय की पहली चार्जशीट में सोनिया-राहुल का नाम आने के विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है,,इसी मामले में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने जयपुर पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और सरकार पर निशाना साधा है,,,निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि ED भाजपा का एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट हैप्रेस वार्ता में कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले को हजारों करोड़ों की प्रॉपर्टी होने का बखान करती है लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस प्रॉपर्टी को 462 करोड़ की बताया है,,सिर्फ लखनऊ की ऑफिस को छोड़कर नॅशनल हेराल्ड की सारी प्रॉपर्टी लीज पर है,,उन्होंने आगे कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जब अपनी हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी दान में दे दी, तो क्या एक अखबार की प्रॉपर्टी ले लेंगे ,कन्हैया कुमार ने कहा कि ये राजनीतिक साजिस और शरारत का मामला है,,,उन्होंने बताया कि जिस क़ानून के तहत ये मामला दर्ज किया गया है क़ानून का नाम है मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट,,,यह एक्ट उन केसों में लगता है जहाँ कोई पैसों का लेनदेन हुआ हो,,,जब कोई पैसों का लेनदेन ही नहीं हुआ और दूसरा कि बीजेपी वाले बार बार ये बोल रहे हैं कि कांग्रेस नेतृत्व ने मुनाफ़ा कमाया है,,,,उन्होंने बताया कि दोनों कंपनी नॉन प्रॉफिट आर्गेनाईजेशन हैं,,,ऐसे में न तो ये मुनाफा कमेटी है और न कोई मुनाफा ले सकता है,,,उस कंपनी से कोई भी एक रूपया नहीं ले सकता है

