आरंभ है प्रचंड है.इस बार सेना ने अपनी कार्रवाई की शुरुआत ऐसे ही की है.बदले लेने का वक्त आ गया है.और बदला तभी पूरा होगा तब देश के दुश्मनों को कब्र तक पहुंचाया जाए..ऐसी ही शुरुआत भारतीय सेना के द्वारा कश्मीर में कर दी गई है.देश के मासूम लोगों के हत्यारों को सेना ने ऐसी सजा दी है जिससे उनके आकाओं की भी रुह कांप उठी है.जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमले के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों पर बड़ी चोट की है। दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के घर तहस-नहस हो गए हैं। इनमें आतंकी आसिफ शेख और आदिल ठोकर के घर शामिल हैं। घर में शक्तिशाली विस्फोट का वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार त्राल में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी आसिफ शेख और बिजभेरा में आदिल ठोकर के घर एक्शन किया गया। पहलगाम की बैसरन वैली में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या की थी। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े इलाके की घेरेबंदी की गई है। सेना और दूसरे सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।वही दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया। ऐसे में अब देखा जा रहा है कि सेना का आरंभ प्रचंड हो चुका है और सेना ने भी ठान लिया है चुन चुन कर और ढूंढ ढूंढ कर मारा जाएगा.जिसकी शुरुआत हो चुकी है…बस अब बार्डर पार कर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की ही देरी है…..

