जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकी संगठन हमास का कनेशक्न सामने आने भारतीय सेना का कान खडे हो गए है.माना जा रहा है कि जिन आतंकवादियों ने पहलगाम अटैक किया था उनको आतंकी संगठन हमास ने ट्रेनिंग दी थी.ऐसे में अब भारतीय सेना को तीन मोर्चो पर युद्ध स्तर पर तैयारी करनी पड़ेगी.क्योकि एक तरफ पाकिस्तानी सेना..दूसरी तरफ है आतंकवादी और अब हमास ने भी एंट्री ले ली है…ऐसे में अब भारतीय सेना को पूरी ताकत से ये लड़ाई लडनी होगी…दरअसल इन दिनों पाकिस्तान में भारत के खिलाफ बड़े प्रदर्शन और रैलिया आयोजित की जा रही है.ऐसी ही कुछ रैलियों से वीडियो और फोटोज सामने आए जिनमे हमास के लीडर और उनके लड़ाके देखे गए है.वही इजराइल ने भी भारत को बड़ी जानकारी साझा की है कि हमास की एंट्री पीओके में हो चुकी है और वो बडे स्तर पर वहां के लोकल आतंकवादियों को ट्रेंनिंग और हथियार सप्लाई कर रहा है.आपको बता दे पांच फरवरी 2025 को, कुछ हमास नेताओं को इजरायल ने रिहा किया और वे पाकिस्तान सरकार के बुलावे पर पाकिस्तान आए। उन्हें पीओके ले जाया गया, जहां उनकी मुलाकात लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से करवाई गई।हमास के नेताओं को रावलकोट की सड़कों पर घोड़ों पर सवारी करके आजादी दिलाने वालों की तरह रैली में घुमाया गया। इस रैली में हमास के प्रवक्ता डॉ. खालिद कद्दूमी और डॉ. नाजी जहीर, साथ ही हमास के नेता मुफ्ती आजम और बिलाल अलसल्लत शामिल हुए थे। इस रैली में जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर का भाई तल्हा सैफ, लॉन्चिंग कमांडर असगर खान कश्मीरी, मसूद इलियास और लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकवादी कमांडर भी मौजूद थे। ऐसे में हमास के बडे लीडर और लडाकों की एंट्री से कही ना कही अब ये देखने को मिल रहा है कि भारत को पूरे दमखम से लडाई लडनी होगी
Previous article

