मांडलगढ़ के लाडपुरा चौराहे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फ्लाईओवर के नीचे तीन टैंकरों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि टैंकरों में धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन टैंकरों के जलने से भारी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

