नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने डोटासरा के अभ्रद बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र पहलगाम आतंकी हमले से गुस्से में है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के नेता बौखलाहट में अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। ये किसी भी रूप में उचित नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री जी अभी सीकर, झुंझुनूं और चूरू के तीन दिवसीय दौरे पर थे, वहां के नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी का शानदार और जानदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी भी वहां लोगों से आत्मीयता के साथ मिले। इससे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बौखलाई हुई है।खर्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को निश्चित रूप से विचार करना चाहिए और अराजकता फैलाने वाले के साथ समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए। ये एक नैतिकता का सवाल है। आप विरोध कीजिए, मुद्दों पर कीजिए। लेकिन आपके पास मुद्दे ही नहीं है। आप हमारे कामकाज पर समालोचना कीजिए, हमें कहीं कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अनावश्यक आप इस प्रकार का काम करेंगेे तो प्रदेश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। ना ही भारतीय जनता पार्टी इसे स्वीकार करेगी।

