राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक वीडियो को कांग्रेस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर रही है .और लगातार उनको ट्रोल किया जा रहा है.ऐसे में इस वीडियो पर लगातार कई तरह के कमेंट यूजर्स भी कर रहे है.आपको बता दे भजनलाल शर्मा लगातार शेखावटी के दौरे पर है.और यहा वो लगातार सभाओं को संबोधित कर रहे है और कार्यकर्ताओं से भी मिल रहे है.इसी बीच उनकी एक सभा का वीडियो कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने कटिंग करके अपने प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया.और ट्रोल करना शुरु कर दिया.इस वीडियो के जरिए कांग्रेस CM को ट्रोल करने में लगी है। हालांकि वीडियो की हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता है.लेकिन इस इस वीडियो को कांग्रेस के सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया गया है. उल्लेखनीय है कि अक्सर ऐसा देखा जाता रहा है कि कई पक्ष विपक्ष सहित तमाम नेता सार्वजनिक मंच पर कई बार गलत तथ्य पेश कर देते हैं, या उनकी जुबान फिसल जाती है।मंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से तीन दिवसीय के दौरे के तहत सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले के प्रवास है। इस दौरान दो दिन के प्रवास में वे सीकर और झुंझुनूं में दो दर्जन से अधिक सम्मान समारोह हिस्सा लिया और सभाओं को सबोधित किया। रविवार को झुंझुनूं जिले में आधा दर्जन हुए आभार एवं सम्मान समारोह को संबोधित किया। इससे पहले शनिवार को सीकर जिले के विभिन्न इलाकों में सम्मान समारोह के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने सबोधित किया। इस दौरान एक सभा में उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने मिस्टक करते हुए श्रीमाधोपुर की जगह सवाई मोधापुर बोल दिया। बता दें कि श्रीमाधोपुर सीकर जिले का विधानसभा क्षेत्र है। जबकि सवाई मोधापुर राजस्थान में एक जिला है।

