देश में लव जिहाद का खेल जोरों पर चल रहा है .बात करे भोपाल केस की तो उसकी चर्चाएं तो अब पूरे देश में चल रही है कैसे कुछ मस्लिम युवकों ने हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका देहशोषण किया और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाय.वही दूसरी ओर उत्तराखंड से भी एक खौफनाक लव जिहाद का खेल सामने आया है.यहां एक अन्य समुदाय के युवक ने अपना बदलकर हिंदु युवती को फंसाया और जब उसके असलीयत सामने आई तो बड़ा कांड कर डाला.दरअसल, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हालांकि इस प्रकरण का खुलासा हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस ने मिलकर किया .इस केस में नानकमत्ता की रहने वाली पूजा मंडल नवंबर 2024 से गायब थी. पूजा गुरुग्राम के एक पार्लर में काम करती थी. इसी काम को करने के दौरान साल 2022 में उसकी मुलाकात सितारगंज के रहने वाले मोहम्मद मुस्ताक नाम के शख्स से हुई. मोहम्मद मुस्ताक ने पूजा को खुद का नाम सुनील यादव बताया और तलाशुदा पूजा से शादी कर ली. है.दो साल बाद साल 2024 में पूजा को अचानक पता लगा कि ये सुनील यादव नहीं मुस्ताक है और उसने धोखा करके शादी कर ली है. पूजा ने इसका विरोध किया. पुलिस शिकायत की… लेकिन इसके बाद से पूजा गायब हो गई.चूंकि पूजा हरियाणा के गुरुग्राम में काम करती थी, इसलिए हरियाणा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी. हरियाणा पुलिस की जांच में सामने आया कि मुस्ताक ने पूजा की हत्या कर दी है. पूछताछ के दौरान मुस्ताक ने बताया कि उसने पहले पूजा का सिर काटा और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर खटीमा की एक नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मुस्ताक की निशानदेही पर पूजा के शरीर के टुकड़े बरामद कर लिए हैं और मामले की आगे जांच में जुटी हुई है.
Previous article

