पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर गिरिजा व्यास का निधन हो गया है. वो 78 साल की थीं.परिवार के मुताबिक़ 31 मार्च, 2025 को उदयपुर के दैत्य मगरी स्थित अपने घर पर वह गणगौर पूजा कर रही थीं तभी एक दीपक की लौ से उनके कपड़ों में आग लग गई.इस हादसे में वे 90 प्रतिशत तक झुलस गई थीं.इस हादसे के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वही उनके निधन पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है.उन्होंने कहा राजस्थान की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रखर वक्ता, कवयित्री, लेखिका एवं समर्पित जननेत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।डॉ. गिरिजा व्यास जी ने अपने दीर्घ और प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन में राजस्थान और देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। वे राजस्थान विधानसभा की सदस्य, पर्यटन राज्य मंत्री, लोकसभा सांसद, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री और दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।उनका योगदान न केवल राजनीति और प्रशासन, बल्कि समाज और साहित्य में भी गहराई से अनुभव किया गया। एक कवयित्री और लेखिका के रूप में उन्होंने संवेदना, चेतना और सामाजिक चेतना के स्वर में अपनी विशेष पहचान बनाई। उनकी स्वच्छ छवि, बौद्धिक गंभीरता और नारी सशक्तिकरण हेतु समर्पण ने उन्हें एक आदर्श जननेत्री के रूप में स्थापित किया।

