कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।यह आरोग्य केंद्र झोटवाड़ा के वार्ड नंबर- 63 एवं ग्राम पंचायत मुंडियारामसर में स्थापित किया जाएगा। इस निर्णय से झोटवाड़ा को न केवल बेहतर medical care, बल्कि समय पर और सुलभ health services भी प्राप्त होंगी। यह सुविधा आमजन के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे उन्हें प्राथमिक चिकित्सा से लेकर स्वास्थ्य परामर्श तक की सभी मूलभूत सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी।इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोग्य भारत का जो सपना देखा है, उसे साकार करने की दिशा में झोटवाड़ा में बन रहा यह आरोग्य मंदिर एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार ‘स्वस्थ राजस्थान’ के संकल्प को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।झोटवाड़ा की जनता ने आरोग्य मंदिर की स्वीकृति के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जनता का कहना है कि पिछले डेढ़ वर्षों में कर्नल साहब के निरंतर प्रयासों से विकसित झोटवाड़ा का सपना साकार हो रहा है। उनके नेतृत्व में झोटवाड़ा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
Previous article

