livetv
Homeस्टेट न्यूजमलबे में दबी छह नन्हीं जिंदगियां

मलबे में दबी छह नन्हीं जिंदगियां

झालावाड़ में छह मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और लोग न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने शवों को ले जाकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया है जिससे आवागमन ठप हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी और न्याय की मांग जताने के लिए मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण प्रशासन की लापरवाही और स्कूल की खराब स्थिति को इसकी बड़ी वजह बता रहे हैं। इस दुखद घटना ने शिक्षा और सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राजस्थान में झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे गांव को दहला कर रख दिया। गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल की जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के वक्त स्कूल में प्रार्थना हो रही थी| और बच्चों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चीख-पुकार के बीच मलबे में कई नन्हीं जिंदगियां तबाह हो गयी, अब तक की जानकारी के मुताबिक छह बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई बच्चों के मलबे में अभी भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वही मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के राहत कार्य शुरू किया।