नरेश मीणा की गुर्जर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है| नरेश के बयान के बाद से ही गुर्जर समाज का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है| अब गुर्जर समाज सड़कों पर उतर आया है| इसकी क्रम में बूंदी में भी नरेश मीणा के खिलाफ गुर्जर समाज ने प्रदर्शन किया| वही अब गुर्जर समाज के इस आक्रोश ने कही ना कही बडा रुप ले लिया है और जल्द ही गुर्जर समाज नरेश मीणा के खिलाफ बडा आंदोलन भी करने वाला है| गुर्जर समाज के नेता ओम धगाल ने बताया कि नरेश मीणा द्वारा गुर्जर समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करके सामाजिक समरसता को बिगड़ने का प्रयास किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|
Previous article
Next article

