livetv
HomeएजुकेशनCISF भर्ती 2025-2029 तक दो लाख जवान होंगे तैनात, हर साल 14...

CISF भर्ती 2025-2029 तक दो लाख जवान होंगे तैनात, हर साल 14 हजार पदों पर भर्तियां

सरकार ने 2029 तक CISF में जवानों की संख्या दो लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है| जिसके तहत हर साल लगभग 14,000 नए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल CISF में करीब 1.2 लाख जवान तैनात हैं, जो देश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा करते हैं। भर्ती में कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर सहित तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं, जिनके लिए दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल है। CISF में नौकरी युवाओं को स्थिरता, सम्मान और अच्छे वेतन के साथ देश सेवा का मौका देती है।