livetv
Homeबॉलीवुड‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म करेंगे सनी देओल, 'वॉर...

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म करेंगे सनी देओल, ‘वॉर 2’ के साथ होगा धमाकेदार एलान!

बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति से भरी भूमिका में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इस साल स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान करने की तैयारी में हैं। फिल्म का टीज़र या रिलीज़ डेट की घोषणा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ के साथ की जा सकती है। यह योजना इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों फिल्में देशभक्ति और एक्शन के फ्लेवर से भरपूर हैं, जिससे सिनेमाघरों में देशभक्ति का माहौल और भी मजबूत होगा। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल एक बार फिर आर्मी यूनिफॉर्म में नज़र आएंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ में निभाया था। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर हैं और इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं।