livetv
Homeस्टेट न्यूजदिल्ली-NCR में डॉग बाइट के मामलों में चौंकाने वाली बढ़ोतरी, बच्चों पर...

दिल्ली-NCR में डॉग बाइट के मामलों में चौंकाने वाली बढ़ोतरी, बच्चों पर सबसे बड़ा खतरा

दिल्ली-NCR में शहरीकरण के साथ-साथ सड़कों पर घूमते आवारा कुत्तों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है, और इसी के चलते बीते 4–5 सालों में डॉग बाइट के मामले लगभग दोगुने हो चुके हैं। खासकर छोटे बच्चे, यानी 5 से 14 साल की उम्र वाले, इस खतरे की जद में सबसे ज्यादा हैं क्योंकि वे अक्सर खेल-खेल में कुत्तों के पास चले जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पहले जहां महीने में 10 से 15 केस सामने आते थे, अब वो 30 से ज्यादा हो गए हैं। पूरे देश में 2023 की तुलना में 2024 में डॉग बाइट की घटनाएं 76% (chiyatar) तक बढ़ गई हैं। चिंता की बात ये है कि रेबीज के टीकों और ज़रूरी इम्यूनोग्लोबुलिन की उपलब्धता कई बार सीमित हो जाती है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि काटे जाने पर तुरंत घाव को साबुन और पानी से कम से कम 15 मिनट तक साफ करें और बिना देरी के एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाएं। क्योंकि एक बार रेबीज के लक्षण शुरू हो जाएं, तो इसका इलाज लगभग नामुमकिन होता है।