livetv
Homeक्राइमअहमदाबाद पुलिस ने गाज़ा युद्ध के नाम पर ठगी करने वाले विदेशी...

अहमदाबाद पुलिस ने गाज़ा युद्ध के नाम पर ठगी करने वाले विदेशी गैंग का भंडाफोड़ किया

अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच ने एक विदेशी धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें शामिल थे सीरिया से आए कुछ लोग। ये आरोपी खुद को गाज़ा युद्ध के शिकार बता कर शहर की कई मस्जिदों में घूम-घूम कर लोगों से आर्थिक मदद मांगते थे। लेकिन ये पैसे असल पीड़ितों की मदद में नहीं, बल्कि खुद के ऐशो-आराम और आरामदायक जीवन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। फर्जी डॉक्युमेंट्स और इमोशनल कहानियों के ज़रिए ये गैंग लोगों की सहानुभूति हासिल करता था। पुलिस को जैसे ही शक हुआ, जांच तेज़ की गई और सच्चाई सामने आ गई। अब इस गैंग के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से साफ़ है कि इंसानियत के नाम पर धोखा देने वालों की अब खैर नहीं।