livetv
Homeनेशनलभारतीय सेना का अदम्य साहस: 6 दिन, 6 रात और 17,000 फीट...

भारतीय सेना का अदम्य साहस: 6 दिन, 6 रात और 17,000 फीट की ऊंचाई में लगातार रूट मार्च

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का पल है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय सेना के जवान 6 दिन और 6 रात लगातार 17,000 फीट की ऊंचाई पर चलते रहे, दुश्मन को अपनी शक्ति का अहसास दिलाते हुए।

भारतीय सेना का यह वीडियो यह संदेश देता है कि चाहे पड़ोसी देशों से कितना भी बड़ा खतरा क्यों न आए, भारत सुरक्षित हाथों में है। सेना में एक पुरानी कहावत है: “जब युद्ध नहीं होता, उसी शांति काल में युद्ध की तैयारी और दुश्मनों को परास्त करने की योजना बनाई जाती है।” यही तैयारी इस वीडियो में दिखाई गई है।

पड़ोस में बढ़ती चुनौती

नेपाल के बाद अब बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति को लेकर तनाव बढ़ा है। अमेरिकी सेना ने बांग्लादेश में युद्धाभ्यास शुरू किया है। यह पहला मौका है जब शेख हसीना के नेतृत्व के बाद अमेरिका ने अपने मिशन को दूसरे चरण में आगे बढ़ाया है। इसे देखते हुए भारतीय सेना ने भी बांग्लादेश के नजदीक अपनी ताकत बढ़ा दी है

त्रिशक्ति कोर का साहसिक रूट मार्च

भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सिक्किम के दुर्गम इलाकों में पूर्ण युद्ध भार के साथ रूट मार्च किया।

  • पूर्ण युद्ध भार में सैनिकों के हथियार, गोला-बारूद और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं।

  • यह मार्च कठिन पर्वतीय इलाकों और कठिन मौसम में किया गया।

  • जवानों ने लगातार 6 दिन और 6 रात कठोर परिस्थितियों में अपनी क्षमता और साहस दिखाया।

यह वीडियो और मार्च यह स्पष्ट संदेश देते हैं कि भारतीय सेना हर चुनौती के लिए हमेशा तैयार है और देश की सुरक्षा अटल है

यह भी देखे – ग्रीस के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से की बातचीत, भारत-ईयू FTA पर समर्थन जताया