livetv
Homeअन्यदेशभर में चरणबद्ध तरीके से वोटर लिस्ट की जांच करवाएगा चुनाव आयोग,...

देशभर में चरणबद्ध तरीके से वोटर लिस्ट की जांच करवाएगा चुनाव आयोग, पहले फेज में 5 राज्य शामिल

देशभर में मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाने के लिए चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराने की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार, बिहार के बाद अब यह प्रक्रिया फेजवाइज पूरे देश में लागू की जाएगी।

पहले चरण की शुरुआत उन राज्यों से होगी जहां साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में वोटर लिस्ट का विस्तृत वेरिफिकेशन और अपडेटेशन किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची की गहन जांच की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध और निष्क्रिय नामों को हटाना और सूची को पूरी तरह सटीक बनाना है। इसमें विदेशी नागरिकों, मृत व्यक्तियों या स्थानांतरित लोगों के नामों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाया जाएगा।

आयोग का कहना है कि इस पहल से न केवल चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि मतदाता सूची की विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़े –ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी कैंपस; पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने ट्रेड समझौते पर हस्ताक्षर