livetv
Homeअन्यफेस्टिवल सीजन में सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड: जयपुर में स्टैंडर्ड सोना 1.30...

फेस्टिवल सीजन में सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड: जयपुर में स्टैंडर्ड सोना 1.30 लाख और चांदी 1.83 लाख प्रति किलो

दीपावली और त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जयपुर में स्टैंडर्ड सोने की कीमत अब 1,30,000 रुपये प्रति किलो पहुँच गई है, जबकि चांदी का भाव 1,83,000 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गया है।

Shiv Jewellers
Shiv Jewellers

विशेषज्ञों के अनुसार त्योहारी मांग, वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें और मुद्रा स्फीति (Inflation) के चलते कीमतों में यह तेजी आई है। ट्रेडर्स और ज्वैलर्स के अनुसार, आने वाले हफ्तों में मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड
सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड

जयपुर के प्रमुख ज्वैलर्स ने बताया कि दीपावली की खरीदारी शुरू हो चुकी है और लोग सोना-चांदी में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर शादी, त्यौहार और निवेश के लिए सोने की खरीदारी में तेज़ी देखने को मिल रही है।

जानिए क्या है भाव (14 अक्टूबर 2025, जयपुर):

  • स्टैंडर्ड सोना: ₹1,30,000 प्रति किलो

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,26,500 प्रति किलो

  • चांदी: ₹1,83,000 प्रति किलो

Shiv Jewellers
Shiv Jewellers

विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि निवेश करने वाले लोगों को इस समय बाजार की स्थिति पर नजर रखकर ही खरीदारी करनी चाहिए।

ये भी पढ़े – भंवर सिंह पलाड़ा का लोकमत राजस्थान स्टूडियो में भव्य स्वागत