राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव की चर्चा काफी समय से सियासी गलियारों में चल रही है.ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के दौरान इन चर्चाओं ने फिर हवा पकडी है .ऐसे में अब माना जा रहा है कि राजस्थान के सीएम के दिल्ली दौरे के बाद राजस्थान बीजेपी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है .. आपको बता दे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर है.यहां सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की.और बताया जा रहा है कि यह मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली .ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि इस बैठक में राजस्थान में बोर्ड-निगम की नियुक्तियां और आगामी राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.वही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राज्य में संगठनात्मक बदलावों और अन्य परिदृश्यों पर भी चर्चा होनी संभव मानी जा रही है .वही आपको बता दे इस मुलाकात को राज्य में संभावित संगठनात्मक बदलावों और राजनीतिक नियुक्तियों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इन बैठकों में राजस्थान संगठन की भावी रणनीति, खाली पड़े पदों पर नियुक्तियाँ पर चर्चा होगी. आपको बता दे कल रात सीएम ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की थी.वही सीएम भजनलाल शर्मा की दिल्ली में संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात हुई है .ऐसे में अब राजस्थान के राजनैतिक हलकों में ये चर्चाएं तेज हो गई है .जल्द ही राजस्थान में बडे बदलाव बीजेपी में देखने को मिलेंगे.
Previous article

