प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से 3 दिवसीय शेखावाटी के दौरे पर हैं। यमुना का पानी शेखावाटी लाने की DPR बनने का काम शुरू होने के बाद आज जिले में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित भी किया.सीकर के सरगोठ बॉर्डर पर श्रीमाधोपुर विधानसभा के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा कि हमने कहा था कि हम शेखावाटी में यमुना का पानी लेकर आएंगे। हम योजना बना रहे थे,बीच में हरियाणा के चुनाव आ गए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तब वह हमसे कहने लगे कि आपने इतने दिन में काम आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन जो बोल रहे थे उनकी नियत देखिए जब चुनाव आए उन्होंने ही अपने घोषणा पत्र में लिख दिया कि जब हरियाणा में हमारी सरकार आएगी तो राजस्थान से जो यमुना का समझौता हुआ है,उसे हम रद्द कर देंगे।वही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर 10 सवालों के जवाब पूछते हुए निशाना साधा है.डोटासरा ने सीएम से कहा कि आखिर आपने सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला निरस्त क्यों किया.और यमुना जल समझौते के तहत शेखावटी क्षेत्र को कितना पानी मिलेगा.साथ ही डोटासरा ने कहा कि आखिर आपकी बजट घोषणाओं में शेखावटी को क्यों अनदेखा किया गया.इस क्षेत्र में दलितों पर अत्याचार भी चरम पर है ऐसे में आपकी सरकार उसके लिए क्या कदम उठा रही है.वही अन्य सवालों पर जवाब मांगते हुए डोटासरा ने भजनलाल शर्मा पर तंज कसा

