जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देश पर मंगलवार को सभी जोन उपायुक्त एवं जोन OIC ने सफाई व्यवस्थाओं का अपने-अपने जोन में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सभी जोन उपायुक्तों एवं जोन OIC ने CTU (Cleaness Target Unit) GFC (Garbage Free City) सफाई कर्मचारियों की हाजरी, ओपन कचरा डिपो की स्थिति, दुकानों के बाहर हरे व नीले रंग के डस्टबिन की स्थिति, स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत चयनित सीटीयू पॉइंट्स की मॉनिटरिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले सभी मापदंडों की मॉनिटरिंग, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सीएनडी वेस्ट आदि का औचक निरीक्षण किया तथा कमियां पाई जाने पर तत्काल रूप से उन्हें सुधारने के निर्देश दिये गये।
इन अधिकारियों को दी गई है जोन OIC की जिम्मेदारी
उपायुक्त अशोक शर्मा मानसरोवर जोन, उपायुक्त रेखा मीना, जगतपुरा जोन, उपायुक्त करणी सिंह विधाधर नगर जोन, उपायुक्त मुकुट सिंह मुरलीपुरा जोन, गीता कारनानी सांगानेर जोन, उपायुक्त श्यामलाल जांगिड़ झोटवाड़ा जोन, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कांकरिया मालवीय नगर जोन को OIC नियुक्त किया गया है सफाई व्यवस्था के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन हेतु जोन OIC की जिम्मेदारी दी गई है।

