livetv
Homeक्राइमपहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी,कड़े एक्शन की तैयारी !

पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी,कड़े एक्शन की तैयारी !

सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि इस हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है।इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। इस बीच, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। आपको बता दे पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। आपको बता दे लगातार इस हमले को लेकर दिल्ली में बैठकें जारी है .माना जा रहा है कि जल्द ही कोई एक्शन मोदी सरकार की ओर से लिया जा सकता है .साथ ही देश के कई राज्यों में इस हमले के विरोध में प्रदर्शन किये जा रहे है.इसके साथ ही आज कश्मीर के सभी बाजारों को बंद रखा गया है.