livetv
Homeनेशनलपाकिस्तान पर एक्शन लेने से पहले सर्वदलीय बैठक !

पाकिस्तान पर एक्शन लेने से पहले सर्वदलीय बैठक !

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की आतंकी घटना पर सरकार ने पार्लियामेंट बिल्डिंग में शाम 6 बजे सभी दलों की बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ इसकी अध्यक्षता करेंगे। राहुल भी इसमें शामिल होंगे।उधर, भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पूरी रात खौफ के साये में काटी। 18 फाइटर जेट कराची एयरबेस से भारत से लगी सीमा की ओर एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए हैं।पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट से दूर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर अपनी तटरेखा पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है।केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सरकार के X हैंडल को भारत में बैन कर दिया है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी गई है।भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 के सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से निलंबित रखने का फ़ैसला किया है. ये फ़ैसला तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान विश्वसनीय ढंग से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता. भारत ने अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को भी तुरंत प्रभाव से बंद करने का फ़ैसला किया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि जो लोग मान्य दस्तावेजों के आधार पर इधर आए हैं वो इस रूट से 1 मई 2025 से पहले वापस जा सकते हैं.