livetv
HomeनेशनलAAP के बड़े चेहरे पर ईडी का शिकंजा !

AAP के बड़े चेहरे पर ईडी का शिकंजा !

दिल्ली की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है… आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे और मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़ी है। सिर्फ भारद्वाज का ही नहीं, बल्कि दिल्ली और आसपास के 12 ठिकानों पर एक साथ तलाशी की जा रही है। ईडी की टीम दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है… तो इस बीच अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। यह पहली बार नहीं है जब AAP नेताओं पर ईडी या सीबीआई की कार्रवाई हुई हो। इससे पहले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी जांच एजेंसियों के राडार पर रह चुके हैं। पूरी खबर यहां देखें