livetv
Homescience & techअब EMI नहीं चुकाई तो दूर से बंद हो जाएगा मोबाइल-टीवी, RBI...

अब EMI नहीं चुकाई तो दूर से बंद हो जाएगा मोबाइल-टीवी, RBI बना रहा नई व्यवस्था

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) उपभोक्ताओं के लिए एक नई व्यवस्था तैयार करने जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत यदि कोई ग्राहक अपनी EMI (Equated Monthly Instalment) समय पर नहीं चुकाता, तो उसके कर्ज पर खरीदे गए प्रोडक्ट या सेवाएं दूर से (remotely) बंद की जा सकेंगी।

छोटे कर्जों की वसूली को आसान बनाने की तैयारी

RBI का यह कदम मुख्य रूप से उन उत्पादों के लिए होगा, जो छोटे कर्जों पर खरीदे जाते हैं, जैसे मोबाइल फोन, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स। इस नई व्यवस्था से बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ऐसे मामलों में लोन रिकवरी आसान करने में मदद मिलेगी, जहां ग्राहक भुगतान में देरी या डिफॉल्ट कर रहे हों।

बैंकों और वित्तीय संस्थानों से चल रही चर्चा

सूत्रों के अनुसार, RBI ने इस विषय पर बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) से चर्चा शुरू कर दी है। इस योजना में ऐसी तकनीकी व्यवस्था विकसित करने की बात कही जा रही है, जिसके माध्यम से बकाया भुगतान न होने पर प्रोडक्ट्स को रिमोट से लॉक या डिसेबल किया जा सके।

क्या होगा असर?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो इससे लोन देने वाली कंपनियों की सुरक्षा बढ़ेगी और उपभोक्ता समय पर किस्त चुकाने को लेकर अधिक सतर्क होंगे। हालांकि, उपभोक्ता अधिकारों और डेटा प्राइवेसी को लेकर भी इस प्रस्ताव पर कई सवाल उठ सकते हैं।

यह भी पढ़े – राहुल गांधी ने Bajaj Pulsar संग शेयर की फोटो, भारतीय कंपनियों Hero और TVS की तारीफ