livetv
Homeक्राइमअजमेर: किशनगढ़ में भाजपा नेता की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में...

अजमेर: किशनगढ़ में भाजपा नेता की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में फैली दहशत

राजस्थान के अजमेर ज़िले के किशनगढ़ कस्बे में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने भाजपा नेता की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात दिनदहाड़े और लोगों की मौजूदगी में हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के दौरान भाजपा नेता भी मौके पर मौजूद थे, जिससे मामला और भी चौंकाने वाला बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने अचानक हमला किया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। वारदात के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।