राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को आसाराम को बड़ी राहत देते हुए उनकी रेगुलर (नियमित) जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह फैसला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच ने सुनाया।
आसाराम की ओर से अदालत में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नियमित जमानत की मांग की गई थी। याचिका पर बुधवार को जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने उपचार और चिकित्सकीय रिपोर्टों को देखते हुए यह राहत प्रदान की।
गौरतलब है कि आसाराम इस समय जोधपुर सेंट्रल जेल में यौन शोषण के मामले में सजा काट रहे हैं। इससे पहले उन्हें कई बार अस्थायी (Interim) जमानत दी जा चुकी है, जबकि कुछ मौकों पर अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज भी की थी।
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह जमानत शर्तों के साथ (Conditional Bail) लागू की जाएगी, जिसके तहत आसाराम को इलाज के दौरान अदालत द्वारा तय सभी नियमों का पालन करना होगा।
यह भी पढ़े –
