राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत में मंत्री रहे अशोक चांदना अपने बेबाक अंदाज और बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहते है .इस बार उन्होने बयान दिया है भगवाधारी बाबा बालमुकुंदाचार्य के लिए .और उनका बयान लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है .दरअसल अशोक चांदना ने बीजेपी विधायक पर तमाम बडे आरोप एक जनसभा के दौरान लगाए है और कुछ ऐसा शब्द बीजेपी विधायक के लिए उपयोग में लिया है उससे अब उनका ये बयान चर्चाओं में आ गया है.राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे अशोक चांदना ने रविवार को हिंडौली में एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधा. अपने एक्स अकाउंट पर उस बयान का वीडियो शेयर करते हुए चांदना ने लिखा, ‘हमने गुलामी की जंजीरें भी मिलकर तोड़ी थीं. अब नफरत की दीवार भी साथ मिलकर गिराएंगे.’57 सेकेंड के वीडियो में चांदना कह रहे हैं- ‘एक बीजेपी के विधायक हैं. वो चवन्ना आदमी मस्जिद के बाहर जाकर नारे लगाने लग गया. आप क्या दंगे कराना चाहते हैं? आप क्या लोगों को आपस में लड़वाना चाहते हैं? ताकि दंगों की आग लगे और आप राजनीतिक रोटियां सेंक सको. लेकिन मैं आज इस कार्यक्रम में आए युवाओं से पूछना चाहता हूं कि 10 लोगों की राजनीतिक रोटियां सिक जाएंगी, लेकिन वहां किसी गरीब का फलों का ठेला होगा, किसी की सब्जी की दुकान होगी, जब वो जल जाएंगी तो उसका कौन होगा? आग लगने से किसी का मकान चल जाए तो उसका कौन होगा.’

