livetv
Homeपॉलिटिक्सअशोक गहलोत ने फिर बोला सीएम भजनलाल शर्मा पर बड़ा हमला !

अशोक गहलोत ने फिर बोला सीएम भजनलाल शर्मा पर बड़ा हमला !

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल शर्मा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है .दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे है .पहले अशोक गहलोत ने बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसा था,तो वही भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत को लेकर कहा था कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.अब उनके इस बयान पर एक बार फिर से अशोक गहलोत ने पलटवार किया है .सीएम भजनलाल को करारा जवाब दिया है.पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कहा कि मेरा मानसिक संतुलन बिल्कुल बिगडा हुआ नहीं है.बल्कि महात्मा गांधी ने तो कहा था कि मैं सेवा करने के लिए 125 साल जिंदा रहना चाहता हूं.साथ ही उन्होने कहा कि मैं भी कम से कम 100 साल जिंदा रहना चाहता हूं.ताकि राजस्थानवासियों की सेवा कर सकूं.गहलोत ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन की बाढ आ गई है.इसलिए मुख्यमंत्री को शासन और प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए.ऐसे समय में मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट, विधायक प्रशिक्षण शिविर के लिए गुजरात में हैं. ‘साथ ही गहलोत ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी बिगड़ी हुई है ,लेकिन सीएम और उनके मंत्री गुजरात में प्रशिक्षण ले रहे है.