राजस्थान की सियासत में इन दिनों नेताओं की बयानबाजी कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में आ गई है.जहां एक तरफ पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल शर्मा के बीच तीखे तंज जारी है .वही दूसरी तरफ अन्य नेताओ,मंत्रियों और सांसदों की भी तीखी प्रतिक्रिया एक दूसरे के खिलाफ देखने को मिल रही है .नेताओं में जारी सियासी बयानबाजी अब ऐसा लगता है कि मानो डेढ साल पहले जो विधानसभा चुनाव हुए थे उनमें जीत हार की खुन्नस अब नेता बयानबाजी से निकाल रहे है.कुछ समय तक राजस्थान का सियासी माहौल एक दम शांत था.लेकिन अचानक ही मानों बयानों की बाढ से आ गई है.दरअसल प्रदेश के नेता अब ऐसा कोई मौका नही छोड रहे जहां पर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी ना की हो..चाहे सार्वजनिक मंच हो या फिर मीडिया से इंटरव्यू के दौरान,सभी प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे पर कटाक्ष किये बिना नेता नही रहते है.वही अब एक बार फिर से हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस को आडे हाथों लिया है.इस बार उन्होने गोविंद सिंह डोटासरा पर सीधा हमला बोला है.उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं गोविंद सिंह डोटासरा या किसी भी व्यक्ति से जुडा हुआ नहीं हूं.बल्कि इंडिया गठबंधन से जुडा हुं.साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से धोखा दिए जाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि डोटासरा ने अपने गठबंधन का सदस्य बताया थे. उन्होंने खुद जवाब में कहा कि मैं डोटासरा या किसी भी ऐसे व्यक्ति से नहीं जुड़ा, जिनका भविष्य सही ना दिख रहा हो या आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हो. बेनीवाल ने कहा, “मेरे साथ गठबंधन करने के चलते कांग्रेस का खाता खुला. इसके बाद कांग्रेस ने भजनलाल शर्मा के यहां पार्टी को बेच दिया और उपचुनाव में हार हुई.” बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले 3 सीट की बात हुई, फिर 2 सीट की बात तय हुई और इसके बाद उन्होंने खंजर खोंप दिया. बेनीवाल ने कहा कि मैं तो सीट दे देता. अगर मैं साथ था, तो कोई भी किसी भी सिंबल पर लड़े, मायने नहीं रखता. फिर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आरएलपी को मारो. यह अलायंस गठबंधन के लिए फायदेमंद हुआ. ऐसे में बेनीवाल ने अपने बयान से ये तो साफ कर दिया है कि आगामी दिनों में वो कांग्रेस को भी कोई ज्यादा भाव नही देने वाले है और राजस्थान में अपने बलबूते पर ही तमाम चुनावों में अपनी पार्टी को उतारेंगे.लेकिन जिस तरह से बेनीवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाए है .उससे तो साफ जाहिर है कि इस बार बेनीवाल ने बीजेपी को बख्स रहे है और ना ही कांग्रेस को.,,,दोनों ही पार्टिया अब उनके निशाने पर आ गयी है.
Previous article

