राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की रद्द की मांग को लेकर प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन और आंदोलन होते रहे हैं,,,लेकिन अब भी इस पर सस्पेंस बना हुआ कि ये भर्ती रद्द होगी या नहीं,,, आपको बता दें कि एसओजी (SOG) की जांच में भी यह साबित हो चुका है कि इस परीक्षा में बड़े स्तर पर पेपर लीक हुआ थाराष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब प्रदेश की भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,,, युवाओं को लेकर यह बड़ा आंदोलन अनिश्चितकालीन रहेगा,,,उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ होने वाले अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक युवाओं के साथ न्याय नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा,,,जरूरत पड़ने पर आगामी दिनों में एक लाख युवाओं के साथ जयपुर में बड़ी रैली भी निकाली जाएगी,,,उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट के अंदर भी में ये मुद्दा उठा चुका हूँ,,,और उससे पहले भी राष्ट्रिय लोकतान्त्रिक पार्टी ने जगह जगह कई प्रदर्शन भी किये थे वीओ- बेनीवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे,,, उस वक्त विपक्ष में रहने के दौरान भाजपा ने तत्कालीन सरकार पर सवाल उठाए थे,,, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार युवाओं के साथ न्याय नहीं कर रही है,,,बेनीवाल ने कहा कि एसआई भर्ती 2021 का पेपर लीक होने की तमाम सबूत सामने आ चुके हैं,,,लेकिन युवाओं के साथ अभी तह न्याय नहीं हो पाया है,,,उन्होंने कहा जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता बेनीवाल हमेशा उनके साथ खड़े हैं

