livetv
Homewhetherभारत में मौसम की तिकड़ी एक्टिव: Cyclone Montha से आंध्र में खतरा,...

भारत में मौसम की तिकड़ी एक्टिव: Cyclone Montha से आंध्र में खतरा, गुजरात में 8 इंच बारिश

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। रविवार को देश के लगभग 90% हिस्सों में बादल छाए रहे, कई राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश हुई।
गुजरात, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली है।

दरअसल, इस समय देश में तीन मौसमीय सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं — जिनका असर अगले चार दिन तक 15 राज्यों में नजर आने वाला है। कई इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


तीन प्रमुख मौसम सिस्टम

  1. साइक्लोन ‘मोन्था’ (Cyclone MONGA):
    बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन तेजी से मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सोमवार तक समुद्री तूफान और मंगलवार तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
    इसका केंद्र फिलहाल विशाखापट्‌टनम से 830 किमी पूर्व दिशा में स्थित है और 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के पास तट से टकरा सकता है।
    इसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में एहतियातन स्कूल बंद रखे गए हैं।

  2. अरब सागर सिस्टम:
    अरब सागर के ऊपर बना मौसमी सिस्टम अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इससे गुजरात के तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है। भावनगर के महुवा में पिछले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुजरात के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

  3. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance):
    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।


राज्यों में मौसम का हाल

 ओडिशा:
15 जिलों में चक्रवात का असर देखा जा रहा है। सरकार ने NDRF, ODRAF और फायर सर्विस की 128 टीमें तैनात की हैं। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
संवेदनशील जिलों के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 30 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

राजस्थान:
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के चक्रवातों के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई।
कोटा, उदयपुर, सवाई माधोपुर समेत 9 शहरों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

 मध्यप्रदेश:
डिप्रेशन और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी के कारण प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है।
श्योपुर में 9 घंटे में 2 इंच बारिश, जबकि भोपाल-इंदौर में पूरे दिन रिमझिम फुहारें पड़ीं। सोमवार को भी यही हालात बने रहने की संभावना है।


अगले 4 दिन अलर्ट पर रहें

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों में
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं (100-110 किमी/घंटा) चल सकती हैं।