livetv
Homeस्टेट न्यूजभाटी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी,शरणार्थियों के लिए कर दी ये...

भाटी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी,शरणार्थियों के लिए कर दी ये डिमांड

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तकरार तेज हुई है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के निर्देश दिए थे।वही शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी है। मांग कि है कि शरणार्थियों को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए गए है उन पर पुनविर्चार किया जाए। साथ ही लंबे समय रहे रहे शरणार्थियों और पारिवारिक संबंधों के तहत आए पश्चिमी राजस्थान के सदस्यों के लिए कोई विशेष पुनर्वास सुविधा प्रदान की जाए। रविंद्र सिंह भाटी ने पीएम को लिखी चिट्ठी में बताया- हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुई घटित अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले की प्रतिक्रिया में आपकी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसका पूरा देश तहेदिल से स्वागत करता है। वर्तमान समय की परिस्थितियों में भारत सरकार की ओर से शरणार्थियों एवं नवविवाहित परिवारों को लेकर जो नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह गहन मानवीय चिंता का विषय बन गया है। रविंद्र सिंह भाटी ने पीएम मोदी से चिट्ठी के माध्यम से मानवीय संवेदना के तहत शरणार्थियों के लिए विशेष सहायता प्रदान सहित उनके भविष्य को देखते हुए फैसला लेने की बात भी कही . पड़ोसी मुल्क से आए शरणार्थियों, जिन्हें अभी तक औपचारिक मान्यता प्राप्त नहीं हुई है तथा उन नवविवाहितों को, जो हाल ही में विवाह उपरांत भारत में आए को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस निर्णय हजारों परिवारों में गहरा भय और निराशा व्याप्त हो गई है।