livetv
Homeक्राइमभोपाल में एकतरफा प्यार की सनक: युवती की गला रेतकर हत्या, शादी...

भोपाल में एकतरफा प्यार की सनक: युवती की गला रेतकर हत्या, शादी से पहले वारदात

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से कुछ दिन पहले एक युवती की उसके एकतरफा आशिक ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती से बेहद जुनूनी तरीके से प्यार करता था, लेकिन उसका रिश्ता कहीं और तय हो चुका था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने मौके पर ही एक ब्लेड जानबूझकर छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस ने युवती के कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है। इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।