livetv
Homeवायरलबीजेपी विधायक ने तिरंगे से पूछा पसीना,कांग्रेस ने लगाए ये बड़े आरोप

बीजेपी विधायक ने तिरंगे से पूछा पसीना,कांग्रेस ने लगाए ये बड़े आरोप

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आज जयपुर में बीजेपी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई. वहीं यात्रा में जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य तिरंगे से अपना पसीना पोंछते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद यूजर्स की काफी नाराजगी सामने आने लगी। इससे पहले भी विधायक बालमुकुंदाचार्य कई तरह के विवादों में फंसते रहे है। हाल ही में उनके खिलाफ मस्जिद में घुसने और नारेबाजी करने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई थी।वही राजस्थान कांग्रेस ने भी विधायक के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और विधायक पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है.आपको बता दे आज जयपुर में बीजेपी की तरफ विशाल तिरंगा रैली निकाली गई थी.जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा,बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य बीजेपी नेता और आमजन ने जमकर शिरकत की.इस दौरान इस तिरंगा यात्रा का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया